झारखंड मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रांची): बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जबकि मंगलवार शाम से ही तेज हवाएं चल रही थीं।
झारखंड मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रांची): रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, चक्रवाती तूफान भीषण रूप में आगे बढ़ रहा है और झारखंड में बुधवार दोपहर बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा बारिश होने का अनुमान है। मौसम का यह प्रभाव 29 अक्टूबर को भी बने रहने की संभावना है।
झारखंड मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रांची): चक्रवाती तूफान अर्नब और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रांची जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई 28 और 29 अक्टूबर को स्थगित रहेगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं
झारखंड मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रांची): मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
झारखंड मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रांची): वहीं, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: यूपी में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यह भी पढ़ें: नागपुर समेत विदर्भ में चक्रवात का असर, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी









