चक्रवात अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (पटना): बंगाल की खाड़ी में उठा तूफानी चक्रवात अर्नब को लेकर IMD पटना ने बिहार को लेकर चेतावनी जारी की है। भयंकर चक्रवात में सक्रिय पूर्वी हवाओं के थपेड़ों के चलते बिहार में अगले पांच दिन तक यानी आज से 1 नवंबर तक भारी से अति भारी तबाही की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने बिहार में लोगों और प्रशासन को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। आसमान से आ रही तूफानी आफत के चलते पूरे राज्य में 5 दिनों तक रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई संवेदनशील इलाकों में मूसलाधार से अति बारी वर्षा का कहर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यही नहीं बारिश के साथ भयंकर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं
केंद्रीय मौसम विभाग ने भी इसको लेकर चेतावनी कई राज्यों को जारी की है।
5 दिनों तक बारिश होने से बिहार में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। सड़कों पर जलजमाव और आंधी तूफान के चलते पेड़ों के गिरने से सड़कें ब्लॉक हो सकती हैं।
मौसम विभाग की अग्रिम चेतावनी के चलते खराब मौसम में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। आकाशीय बिजली गिरे तो ऐसे में खंबो या पेड़ों के नीचे शरण न लें और खेतों में जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: यूपी में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
अर्नब तूफान देर रात में ही आंध्रप्रदेश के समुद्री तट से टकरा गया। इस दौरान हवाओं का प्रचंड वेग था और तटवर्ती इलाकों में तबाही के निशान छोड़े हैं।
यह भी पढ़ें: नागपुर समेत विदर्भ में चक्रवात का असर, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी









