कल का मौसम: हरियाणा समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कल का मौसम: कल का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में मौसम का मिजाज कल 29 अक्टूबर वीरवार को पूरी तरह से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी करते हुए बताया है की देशभर में तापमान में काफी गिरावट आ गई है।

मौसम ब्रेकिंग — प्रतीकात्मक मौसम तस्वीर

कल का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में मौसम का मिजाज कल 29 अक्टूबर वीरवार को पूरी तरह से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी करते हुए बताया है की देशभर में तापमान में काफी गिरावट आ गई है और अब रात को भी काफी ज्यादा ठंड होने लगी है।

हाल ही में विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 18 अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश की संभावना जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना बताई है। कल यानी 29 अक्टूबर के लिए IMD ने डराने वाली चेतावनी जारी की है, जिसमें 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी चलने का अलर्ट है।

इन प्रदेशों में कल यानी 29 अक्टूबर को तेज आंधी चलेगी और अलर्ट वाले 18 राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम शामिल हैं। दिल्ली में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल भारी बारिश का अनुमान है और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें: कल का मौसम : दिल्ली-हरियाणा समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यूपी के बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी और अलीगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है जहां 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, औरंगाबाद, गया, बेगूसराय, समस्तीपुर और कैमूर में भीषण बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 95 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

राजस्थान के जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर और सीकर में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। झारखंड के खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी।

हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह और बोकारो में बादल छाए रहेंगे तथा 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भीषण बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam 15 October: दिल्ली से दक्षिण भारत तक बारिश का अनुमान, जानें IMD का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Update: बिहार में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? पटना के तापमान से लेकर बारिश के पूर्वानुमान तक जानें

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।