आर्नब तूफान, मौसम ब्रेकिंग (कोढा): प्रखंड में आर्नब तूफान का असर देखने गुरुवार की सुबह से ही बारिश शुरू होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है और मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
रबी मौसम की फसल के बीच हो रही बारिश से आलू और मक्का की खेती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।
मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है जबकि बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले से ही संभावित खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था जिसके बाद बारिश शुरू होने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: बोकारो में लगातार बारिश से जनजीवन ठप, खदानों में थमा कोयला उत्पादन
ग्रामीण इलाकों में किसान रबी फसल की तैयारी में जुटे हैं और ऐसे समय में बारिश होने से आलू और मक्का की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। खेतों में अधिक पानी जमा होने से आलू की बुआई और शुरुआती पौधों को नुकसान पहुंच सकता है।
वहीं, जिन खेतों में मक्का की बुआई हो चुकी है, वहां जलजमाव की स्थिति पैदा होने पर बीज के अंकुरण और पौधों की शुरुआती बढ़वार पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फसलों को वास्तविक नुकसान कितना हुआ है, यह बारिश की मात्रा और खेतों की स्थिति पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें: 29 अक्टूबर की रात से 30 अक्टूबर की सुबह तक उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश









