MP में भारी बारिश, मौसम ब्रेकिंग (मध्य प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है। तेज हवा के साथ बारिश होने से खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर सकती है, जबकि खलिहानों में रखी फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है और 27 अक्टूबर से इसके और मजबूत होने का अनुमान है। इसके बाद तूफान आगे बढ़ेगा जिससे एमपी के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बोकारो में लगातार बारिश से जनजीवन ठप, खदानों में थमा कोयला उत्पादन
मौसम विभाग ने बताया कि इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 29 अक्टूबर को रहेगा और इसी दिन करवा चौथ होने के कारण पूरे प्रदेश में चांद के दीदार मुश्किल हो सकते हैं। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है जबकि जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होगी। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई अन्य जिलों में बूंदाबांदी का दौर रह सकता है और 30 अक्टूबर को भी कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें: 29 अक्टूबर की रात से 30 अक्टूबर की सुबह तक उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश









