दिल्ली-NCR मौसम, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह से ही दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है।
मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज के लिए दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा करवा चौथ की पूजा के समय आसमान में बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लिए रेड अलर्ट, जबकि मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी शाम 6 बजे तक येलो अलर्ट लागू किया गया है।
यह भी पढ़ें: जमुई में बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान
खराब मौसम के चलते आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इस अचानक बदले मौसम का सीधा असर दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के लाखों लोगों पर पड़ा है।
इस बीच मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने भी चेतावनी दी है कि लगातार बारिश और घने बादलों के कारण शाम के समय चांद के दर्शन होना बेहद मुश्किल हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी रह सकती है।
30 अक्टूबर को तापमान 17 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, 31 अक्टूबर से मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा और 1 नवंबर से लेकर 4 नवंबर तक आसमान पूरी तरह साफ रहने व धूप खिलने की उम्मीद जताई गई है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 30 अक्टूबर: बिहार से लेकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी तक मौसम के तीखे तेवर
यह भी पढ़ें: बोकारो में लगातार बारिश से जनजीवन ठप, खदानों में थमा कोयला उत्पादन









