हरिद्वार मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरिद्वार): धर्मनगरी में गुरुवार को सुबह तड़के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। इस दौरान आसमान में काली घटाएं छा गईं और कुछ ही देर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
देर शाम तक धर्मनगरी में हल्की बारिश होती रही, जिसके चलते राहगीर पूरा दिन भीगते हुए आवाजाही करने को मजबूर दिखे। बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ कम रही और दुकानों की रौनक फीकी पड़ गई।
आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 30 अक्टूबर: बिहार से लेकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी तक मौसम के तीखे तेवर
इस प्रकार गुरुवार को अधिकतम तापमान में सीधे 11.9 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से दिन के समय ठंड काफी बढ़ गई और शाम को भी लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ।
हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई। इसके बावजूद पूरे दिन और रात के समय भी ठंड का तीखा अहसास लगातार बना रहा।
यह भी पढ़ें: बोकारो में लगातार बारिश से जनजीवन ठप, खदानों में थमा कोयला उत्पादन
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट









