दिल्ली-NCR में कल का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली): चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में भी दिखेगा। इस तूफान के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर में गरज चमक तथा तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
बारिश से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी का अहसास और बढ़ेगा। बारिश के साथ ही तेज हवाओं के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पलूशन से भी राहत मिलने का अनुमान है।
मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के कारण नम हवाएं दिल्ली के साथ एनसीआर का रुख करेंगी। यही नहीं पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर दिखेगा।
यह भी पढ़ें: भागलपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, काले बादलों से ढका आसमान; बूंदाबांदी से गिरा तापमान
इन दोनों वेदर सिस्टमों के कारण नम हवाओं के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में दो दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
IMD ने 29 अक्टूबर को दिल्ली और NCR के इलाकों में सुबह और पूर्वाह्न के समय कई जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जाएगी।
आंधी और तूफान के दौरान हवा के झोंकों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का भी अनुमान है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर से बारिश और स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के संकेत
इस दिन दोपहर या शाम के समय भी कई जगहों पर बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।









