दिल्ली मौसम, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): राजधानी में अर्नब तूफान का असर आज देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, आज और कल अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप से यह जानकारी प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, एलपीएल का आज का मैच स्थगित








