हिमाचल मौसम, मौसम ब्रेकिंग (शिमला): हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम में इस बदलाव के साथ अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने का भी अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से करवाचौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लिए चंद्रोदय का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
29 अक्तूबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों में रात 7:59 बजे से 8:10 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन होंगे। किन्नौर जिले के कल्पा में सबसे पहले रात 7:59 बजे चांद निकलेगा, जबकि चंबा में रात 8:10 बजे चंद्रोदय का समय दिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR सहित 4 राज्यों में 5 दिन बारिश का अलर्ट
राजधानी शिमला में रात 8:04 बजे चंद्रमा दिखाई देने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2026 मौसम: यूपी में बादलों के बीच छिप सकता है चांद, भारी बारिश का अलर्ट
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 29 अक्टूबर: चक्रवात अर्णब के प्रभाव से बिहार में भारी बारिश के आसार









