सिद्धार्थनगर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (सिद्धार्थनगर): बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर सिद्धार्थनगर में भी साफ तौर पर दिखाई दे सकता है। आगामी 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होने और बारिश की पूरी संभावना जताई गई है।
सिद्धार्थनगर मौसम: क्षेत्र में आगामी 30 अक्टूबर को तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
सिद्धार्थनगर मौसम: इस चक्रवात के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ-साथ कटी हुई फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। कटाई के बाद खेतों में रखी फसल के भीगने से उसकी गुणवत्ता काफी हद तक खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद
सिद्धार्थनगर मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसका सीधा असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की पूरी संभावना है।
सिद्धार्थनगर मौसम: किसानों को विशेष सलाह दी गई है कि वे लगातार मौसम पर नजर रखें और अपनी तैयार फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें।
सिद्धार्थनगर मौसम: राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। सिद्धार्थनगर में भी मौसम के बदलने के साथ ही वर्षा होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Weather Update Today: 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट









