संतकबीरनगर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (संतकबीरनगर): संतकबीरनगर जिले में अक्टूबर का महीना बीतने जा रहा है और ठंडक धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। मौसम के इस बदलाव में बच्चों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है और इन दिनों थोड़ी सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम हेल्दी सीजन माना जाता है फिर भी बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत होती है। वहीं रबी की फसल की बोआई के लिए यह महीना बेहतर माना जाता है और किसान दलहन-तिलहन के साथ साथ गेहूं की खेत की तैयारी कर रहे हैं।
बदलते मौसम का सबसे अधिक शिकार छोटे बच्चे हो जाते हैं क्योंकि बच्चे शाम के समय खेलने चले जाते हैं और खेलने के दौरान उन्हें गर्मी लगती है। ठंडक जैसा कोई एहसास नहीं होता है, लेकिन खेल समाप्त होने के बाद बच्चों को ठंडक लगने लगती है।
यह भी पढ़ें: Yamunotri Dham Snowfall: यमुनोत्री धाम में बदला मौसम का मिजाज, अचानक हुई बर्फबारी
सर्द गर्म का यही मौसम बच्चों व बड़ों को बीमार बना रहा है जबकि दिन के समय काम पर जाते समय जो लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं वह भी बदलते मौसम का शिकार हो जा रहे हैं। रात में बाइक चलाते समय लोगों को सर्दी लग जा रही है और वह अगले दिन अस्पताल पहुंच जा रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. सोहन गुप्त ने बताया कि इस प्रकार के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस प्रकार का मौसम दलहनी फसलों की बोआई के लिए बेहतर माना जाता है और किसानों को चाहिए कि फौरी तौर पर दलहन और तिलहन फसलों की बोआई करें।
यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर में धीरे-धीरे दे रही ठंडक दस्तक, छोटे बच्चों के लिए सतर्क रहने की सलाह
यह भी पढ़ें: गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा ऐलान









