चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग: भारतीय सैटेलाइट ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात अर्नब को घूमते हुए देखा है। यह तूफान और तेज हो रहा है और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में चक्रवात के घने बादल और बंगाल की खाड़ी के ऊपर क्लीयर सर्कुलेशन दिखाई दे रहा है।
आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्नब के 26 अक्टूबर की आधी रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह 27 अक्टूबर तक और अधिक ताकतवर होकर एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब को लेकर ओडिशा हाई अलर्ट पर, प्रशासन ने कसी कमर
अनुमान है कि तूफान 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करेगा जो बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के करीब होगा। तट से टकराते समय अर्नब में हवा की अधिकतम स्पीड 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
बुलेटिन के मुताबिक यह साइक्लोन बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य हिस्से में केंद्रित था। यह तूफान ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 610 किमी दक्षिण-पूर्व में और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 650 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था।
यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: 10 पॉइंट में समझिए ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तैयारी









