UP Rain, मौसम ब्रेकिंग (उत्तर प्रदेश): दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के असर की वजह से 29 अक्टूबर को पूर्वी छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और 30 अक्टूबर को उत्तरी बिहार में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और लगभग 31 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, यह और अधिक तीव्र होगा और अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ेगा।
वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत का मौसम बिगड़ने जा रहा है। 30 अक्टूबर को उत्तराखंड में और 29-30 अक्टूबर के पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: Vikasnagar News: बारिश से सात डिग्री तक लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड
इसके अलावा, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, 30 अक्टूबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 29-30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं ओले भी गिरेंगे।
यह भी पढ़ें: MP में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, साइक्लोन अर्नब का दिखेगा असर









