बरेली मौसम, मौसम ब्रेकिंग (बरेली): मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बिजली चमकने के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। बेमौसम बारिश और आंधी के कारण धान, गन्ना, अरहर, सरसों, चना, मटर, आलू और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर बृहस्पतिवार शाम से ही नजर आना शुरू हो जाएगा।
बारिश के कारण आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का अहसास और अधिक बढ़ जाएगा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: बोकारो में लगातार बारिश से जनजीवन ठप, खदानों में थमा कोयला उत्पादन
बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें: 29 अक्टूबर की रात से 30 अक्टूबर की सुबह तक उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश









