यूपी में 48 घंटे बाद झमाझम बारिश, 4 दिनों तक आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी मौसम: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के प्रभाव से 28 अक्टूबर से पूर्वी इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 29 से 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: यूपी मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

यूपी मौसम, मौसम ब्रेकिंग (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए डीप डिप्रेशन के आगे बढ़कर चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने के कारण, इसी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 28 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई और कहीं-कहीं तेज रफ्तार हवा भी चली, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह ड्राई बना रहा। आज भी राज्य के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भीषण चक्रवात का व्यापक असर 29 से 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश पर पड़ने की पूरी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी और कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। इस अवधि में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश वाले जिलों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी कमी दर्ज की जाएगी।

राजधानी लखनऊ के वेदर की बात करें तो मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। यहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: फुकेट में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, सड़कों पर बहा पानी और कीचड़

दूसरी ओर, रविवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने जानकारी दी है कि आंध्र प्रदेश और संलग्न दक्षिणी उड़ीसा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट को देखते हुए 28 अक्टूबर से प्रदेश में व्यापक बेमौसम बारिश की संभावना है। तूफान के प्रभाव से 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश के साथ गिरेगी बिजली

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट: 48 घंटों में पलटेगा मौसम का मिजाज

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।