चक्रवाती तूफान अर्णब, मौसम ब्रेकिंग (भारत): चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ (Cyclone Arnab) के असर से देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी मंगलवार 27 से 29 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
तेलंगाना, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में बुधवार 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवाती तूफान के कारण हो रहा है। 26 अक्टूबर को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, तूफान आंध्र प्रदेश और यानम के तट की ओर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: अलर्ट मोड में रहें सभी जिलों के कलेक्टर, चक्रवात अर्नब का इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गुरुवार 29 और शुक्रवार 30 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बुधवार 28 से शनिवार 31 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय में मंगलवार 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इस दौरान छिटपुट बारिश व गरज-चमक की संभावना हो सकती है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का उत्तर बिहार में दोपहर बाद शुरू होगा असर
तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में मंगलवार 27 और बुधवार 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। ओडिशा में 27 और 28 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नव’ 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा
छत्तीसगढ़ में बुधवार 28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात और भारी बारिश के दौरान मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना जरूरी है।









