हरियाणा में फिर बदला मौसम, इन जिलों में तेज बारिश के आसार

Newz Fast, New Delhi, Haryana Today Rain Weather : मौसम विभाग ने जानकारी दी है की, आंशिक प्रभाव वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं का रुख उत्तर–पश्चिमी से बदलकर उत्तर–पूर्वी हो जाएगा। इस बदलाव के कारण 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा और कई जिलों में […]

Haryana Today Rain Weather

Haryana Today Rain Weather : मौसम विभाग ने जानकारी दी है की, आंशिक प्रभाव वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं का रुख उत्तर–पश्चिमी से बदलकर उत्तर–पूर्वी हो जाएगा। इस बदलाव के कारण 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा और कई जिलों में गरज–चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, इस मौसमी बदलाव के दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होगा। वहीं, बादलों की आवाजाही के कारण रात (न्यूनतम) के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के पास बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश  में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरुग्राम में 33.8°C दर्ज किया गया। इसके अलावा नूंह में 33.5°C, हिसार में 33.1°C, चरखी दादरी में 33.1°C और फरीदाबाद में 33.1°C रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पंचकूला में 29.1°C दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, 24-25 अक्टूबर को गरज-चमक और बारिश के आसार

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में  गुरुग्राम (14.0°C) और पंचकूला (14.3°C)। दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नूंह में 21.6°C और झज्जर में 20.7°C रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 21 October 2026: आज 12 राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने बताया दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

यह भी पढ़ें: IMD Weather Update: दिल्ली में आंधी-बारिश की आशंका, MP के इन जिलों पर भी नजर

Ankit Sharma
लेखक परिचय

Ankit Sharma

Senior Weather Editor

Ankit Sharma, Mausam Breaking में Senior Weather Editor के रूप में मौसम से संबंधित forecasts, alerts और official bulletins पर काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित मौसम अपडेट को समझना, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को verify करना और उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है। वे विशेष रूप से बारिश, आंधी-तूफान, लू, शीतलहर और गंभीर मौसम चेतावनियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करते हैं।

Follow Us