अर्नब साइक्लोन , मौसम ब्रेकिंग (रायपुर): छत्तीसगढ़ में साइक्लोन का बड़ा असर दिखने वाला है और मौसम विभाग ने कई इलाकों में अति भारी बारिश तथा तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।
राजधानी रायपुर में मंगलवार को बादल छाए रहे और साइक्लोन अर्नब के सीवियर साइक्लोन के रूप में बुधवार सुबह तब्दील होने से पहले ही सोमवार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार, यह साइक्लोन विशाखापट्टनम कोस्ट से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित है और आंध्र के बापटला-विशाखापट्टनम कोस्ट के बीच लैंडफॉल की संभावना है।
साइक्लोन अर्नब के लैंडफॉल के बाद पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर कमजोर होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार शाम से ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर जिले में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब 24 घंटे तक आंध्रप्रदेश में मचाएगा तबाही
प्रशासन ने 28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और इससे लगे क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायपुर सहित मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
साइक्लोन कमजोर होकर 29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा, जिससे वहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना है और प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी दी है। रेड अलर्ट वाले जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है।
मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में 100 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि 29 अक्टूबर को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भी इतनी ही बारिश हो सकती है। किसानों के लिए सलाह दी गई है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित जगह पर रखें और उद्यानिकी फसलों को भी बचाएं।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट: अगले 2 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं से बिगड़ेगा मौसम
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्णव का खतरा, बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी









