चक्रवात अर्णव अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (बलरामपुर): बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए बलरामपुर में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 29 व 30 अक्टूबर को जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम के इस संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने व जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचने, जर्जर मकानों में न रहने व नदी-नालों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ.
यह भी पढ़ें: बिजनौर में 28-29 अक्टूबर को चक्रवाती मौसम का भारी अलर्ट जारी
विपिन कुमार जैन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर जनपदवासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहकर सुरक्षा उपायों का पालन करें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया है कि तेज हवा और बारिश के दौरान लापरवाही जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखना और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करना जरूरी है।
आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने भी लोगों से मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब 24 घंटे तक आंध्रप्रदेश में मचाएगा तबाही









