चक्रवाती तूफान अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (रायपुर): छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर प्रदेश में धान की फसल पर संभावित खतरे को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और सरकार की तरफ से सारे इंतजाम किए गए हैं।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का और धान की खेती करने वाला प्रदेश है, जहां 80 प्रतिशत किसान धान की ही फसल लगाते हैं। इस समय धान पूरी तरह से या तो पक चुका है या पकने की स्थिति में है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब 24 घंटे तक आंध्रप्रदेश में मचाएगा तबाही
यदि अभी ज्यादा तूफान और बारिश आती है, तो फसलों की बड़ी क्षति होगी।
उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए चिंता का विषय है और वैसे इससे एहतियातन निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने काफी निर्देश दिए हैं। हमारी पूरी तैयारी है और इसके अलावा कोई उपाय नहीं है जिससे हम फसल को बचा सकें, अब सिर्फ भगवान का भरोसा है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट: अगले 2 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं से बिगड़ेगा मौसम
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्णव का खतरा, बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी









