चक्रवाती तूफान अर्नब 24 घंटे तक आंध्रप्रदेश में मचाएगा तबाही

चक्रवाती तूफान अर्नब: बंगाल की खाड़ी से उठे इस गंभीर चक्रवाती तूफान का आंध्रप्रदेश पर अगले 24 घंटों तक भारी असर रहने की आशंका है, जिसके चलते कई जिलों में स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं तथा भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवाती तूफान अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

चक्रवाती तूफान अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (आंध्रप्रदेश): बंगाल की खाड़ी के उठा साइक्लोन अर्नब ने गंभीर साइक्लोनिक तूफान का रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि इसका आंध्रप्रदेश पर गंभीर असर पड़ेगा।

इस चक्रवातीय तूफान से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि इसका असर पूरे दिन जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा चलेगी और बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

तूफान के समुद्र तट के पास पहुंचने पर इसकी तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। उस समय हवा की स्पीड 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध

इस दौरान समुद्र की लहरें 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी गोदावरी काकीनाडा और यनम में तटीय इलाकों में पानी भरने का खतरा है।

तूफान को लेकर अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सरकार ने साइक्लोन से प्रभावित जिलों में आज और कल के लिए शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी है।

वहीं साउथ कोस्ट रेलवे ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से शुरू होने वाली 53 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में अर्णब चक्रवात का अलर्ट: 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का विकराल रूप, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।