अर्नब चक्रवात, मौसम ब्रेकिंग (भुवनेश्वर/अमरावती): आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने ‘अत्यंत भीषण’ चक्रवाती तूफान अर्नब से निपटने के लिए करीब चार हजार आश्रय स्थल तैयार किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तूफान के अगले 24 घंटों में विशाखापत्तनम के पास तट से टकराने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान के मद्देनजर मंगलवार को विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम हवाई अड्डों पर कम से कम 21 उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारतीय रेलवे ने एहतियातन इस क्षेत्र से गुजरने वाली कम से कम 50 ट्रेन रद्द कर दी हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार अपराह्न ढाई बजे तूफान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि तूफान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर देवघर प्रशासन सतर्क, एनडीआरएफ टीम स्टैंडबाय पर
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 20 जिलों में 2,131 चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए हैं। ओडिशा में पहले से ही भारी बारिश हो रही है और राज्य में 48,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में नदियों के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश होने से अचानक बाढ़ आ सकती है। इस अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ा, ओडिशा में हाई अलर्ट
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR तक तूफान अर्णब का असर; 2 दिन बारिश, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं









