बस्तर में भारी बारिश, मौसम ब्रेकिंग (बस्तर): चक्रवात के असर से बस्तर संभाग में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जगदलपुर समेत बस्तर और सुकमा जिले के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। वहीं, मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को बस्तर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम बस्तर संभाग के दक्षिणी जिलों में हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, उत्तरी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
29 अक्टूबर को रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों के साथ बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। धमतरी जिले और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और रायपुर जिले में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश चेतावनी, पर्यटक ट्रेकिंग न करें
30 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों और सरगुजा संभाग के पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जबकि 31 अक्टूबर को सरगुजा संभाग में हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
मौसम की इस चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर
यह भी पढ़ें: मौसमः कल से मप्र में छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट









