अर्नब तूफान , मौसम ब्रेकिंग: अर्नब तूफान भले ही आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराया हो, लेकिन इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में अगले दो दिन मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।
अभी तक इन राज्यों में तेज धूप निकल रही थी, लेकिन अब आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मध्य प्रदेश का भी मौसम बदल गया है और सतना-कटनी में बारिश दर्ज की गई है। महाकौशल और विंध्य में तीन दिन बरसात के आसार बने हुए हैं, जबकि धार-झाबुआ में तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बिहार में चार दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जहां चक्रवात के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर शुरू हो चुका है और लखनऊ समेत कई इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी समेत 14 जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में साइक्लोन ऑर्नब के प्रभाव से पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बक्सर में भी बादल छाए हुए हैं तथा तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका
छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़ और गरियाबंद में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं और कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा तथा सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी रांची समेत कई जिलों में लगातार बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का बिहार में दिखेगा असर, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में भी चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर आंध्र प्रदेश में यह तूफान तबाही मचा चुका है जहाँ भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच तीन लोगों की मौत की खबर है।









