अर्नव तूफान , मौसम ब्रेकिंग (चक्रधरपुर): चक्रवाती तूफान अर्नव के कारण ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 70 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने पूर्व तट और दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है।
आज शाम तक ओडिशा के कई जिलों में तेज तूफान और बारिश शुरू हो गई है, वहीं राज्य के कई जिलों में रेल अलर्ट आदेश भी जारी किया गया है। झारखंड प्रशासन ने अर्णव चक्रवात को देखते हुए 29 और 30 अक्टूबर को सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है।
28 अक्टूबर को ओडिशा और झारखंड के लोगों को सावधान किया गया है क्योंकि 28, 29 और 30 अक्टूबर तक जिलों में तेज बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की कड़कड़ाहट लोगों को मुश्किल में डाल सकती है। इस तूफान के कारण स्थानीय एवं लंबी दूरी तय करने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द की गई हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बिहार में चार दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18515 विशाखापटनम किरंदुल एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक और 18516 किरंदुल विशाखापटनम एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 18017 राउरकेला जगदलपुर 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक तथा 18108 जगदलपुर राउरकेला एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रद्द कर दी गई है।
ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक और 18006 जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। साथ ही 58538 विशाखापटनम कोरापुट पैसेंजर और 58537 कोरापुट पैसेंजर समेत कई अन्य पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
ट्रेन नंबर 18512 विशाखापटनम कोरापुट एक्सप्रेस 30 अक्टूबर तक तथा 18501 विशाखापटनम किरंदुल पैसेंजर और 58502 किरंदुल विशाखापटनम पैसेंजर 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 18447 भुवनेश्वर जगदलपुर एक्सप्रेस और 18448 जगदलपुर भुवनेश्वर एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका
पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी अर्नव तूफान के प्रभाव के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन और रेलवे विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का बिहार में दिखेगा असर, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट









