चक्रवात अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली): देशभर में मौसम ने अपना मिजाज फिर एक बार बदला है। आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब चक्रवात की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। अर्नब आज आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण के पास टकराया।
अब यह आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आज ही नहीं आने वाले तीन से चार दिनों तक देश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बिहार में चार दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।
दिल्ली में कल और फिर 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
29-30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े हिस्से में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। बिहार में चक्रवात अर्नब का असर दिखने वाला है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका
राज्य के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का बिहार में दिखेगा असर, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
इन इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से झारखंड में 30 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। 28-29 अक्टूबर को गांगेय पश्चिम बंगाल में और 29-30 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक बारिश हो सकती है।
ओडिशा में भी दो तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी।
28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 28 अक्टूबर तेज हवाएं चल सकती हैं। 29-31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
29 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच पंजाब में बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है।
28-30 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में, 28-31 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 29-30 अक्टूबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में बारिश होगी।
30 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में और 29-30 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी।
दक्षिण भारत में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में, तथा केरल और माहे में बारिश की संभावना है।









