छत्तीसगढ़ में मौसम, मौसम ब्रेकिंग (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं दस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मंगलवार का दिन शुष्क रहा और सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में ही दर्ज किया गया।
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव में मेघगर्जन, 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोडांगांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, मेघगर्जन, 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर देवघर प्रशासन सतर्क, एनडीआरएफ टीम स्टैंडबाय पर
जिन पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर,कोडांगांव और नारायणपुर जिला शामिल हैं। बस्तर, बीजपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में ऑरेट अलर्ट जारी किया गया है और इन जगहों पर 30-40 किमी की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और आसमान में काले बादल छाये रहे तथा इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है जिसके साथ अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
28 अक्टूबर को आकाश में आंशिक मेघमय रहने, बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है और प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से भारी भारी बारिश होने, एक दो स्थानों पर सीमांत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
यह भी पढ़ें: साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ा, ओडिशा में हाई अलर्ट
प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, तथा जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR तक तूफान अर्णब का असर; 2 दिन बारिश, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
अर्नब चक्रवात बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है और इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान तथा अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अति भीषण चक्रवाती तूफान पिछले 6 घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।









