चक्रवाती तूफान अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (जगदलपुर): बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका ने बस्तर संभाग में चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों आई भीषण बारिश और बाढ़ की त्रासदी से उबर रहे बस्तर के सामने अब एक बार फिर मौसम की चुनौती खड़ी हो गई है।
अर्नब तूफान को लेकर बस्तर अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद संभावित खतरे और स्कूली बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए संभाग के छह जिलों में 28 अक्टूबर बुधवार को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इनमें बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिले शामिल हैं।
बस्तर शिक्षा विभाग ने की घोषणा बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक बुधवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और अत्यधिक बारिश की आशंका के मद्देनजर लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानियों से बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मौसम चेतावनी: रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संभाग के अन्य जिलों में भी संबंधित प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के तहत अवकाश घोषित किया गया है।
बस्तर में मौसम को लेकर चिंता की एक बड़ी वजह सितंबर में आई भीषण बाढ़ भी है। 24, 25 और 26 सितंबर को हुई भारी बारिश ने नदी-तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई थी।
कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए, घरों में रखा राशन, जरूरी सामान और घरेलू सामग्री बर्बाद हो गई। कुछ परिवारों को मुश्किल हालात में कई दिनों तक गुजारा करना पड़ा।
बाढ़ प्रभावित लोग अभी अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में चक्रवात के संभावित असर की आशंका ने उनकी चिंताएं फिर बढ़ा दी है। अर्नब साइक्लोन का असर, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां अति भारी बारिश होने की आशंका।
यह भी पढ़ें: बंगाल-तमिलनाडु में अर्नब साइक्लोन का कहर, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर हाई अलर्ट, बालोद में 30 तक कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 61 संवेदनशील गांवों में मुनादी। अर्नब तूफान के अलर्ट से बस्तर के लोगों में डर, जिला प्रशासन से लगाई गुहार, सितंबर का सैलाब आया याद।







