जींद में सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी, चक्रवाती तूफान अर्नब का असर

जींद मौसम: हरियाणा के जींद जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के चलते बुधवार सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: जींद मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Tat’yana Aleksandrovna / Pexels

जींद मौसम, मौसम ब्रेकिंग (जींद): मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जींद जिले में आज और कल पूरा दिन मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने और जींद शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

विज्ञान विभाग चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार जींद जिले में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक मौसम साफ रहने और हल्की धूप निकलने का अनुमान है। जिले में इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ेगी।

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। जिले के उचाना, जुलाना, सफीदों, जींद और नरवाना सहित पांचों विधानसभा में आज सुबह से अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोरबा में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, झमाझम बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं

चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के चलते प्रदेश के जींद सहित कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा पहले ही आज 29 अक्टूबर को मौसम खराब रहने और बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

जींद जिले में करवा चौथ के व्रत के दिन आज मौसम खराब रहने के कारण महिलाओं को चांद का दीदार देर से हो सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज देर रात और कल 30 अक्टूबर को भी चक्रवाती तूफ़ान अर्णब के प्रभाव के कारण घने बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

आज सुबह से जिले के पीलूखेड़ा, शामलो कलां, मनोहरपुर, जलालपुर कलां, जींद शहर, उचाना हलके के खटकड़ गांव सहित संपूर्ण जिले में ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में चक्रवात अर्णब का असर, उत्तर बिहार में अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान

उचाना हलके के डूमरखां गांव के किसान विक्रम श्योकंद ने कहा कि बेमौसमी बारिश की वजह से खेतों में पककर तैयार खड़ी किसानों की धान की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं जिले में एक बार फिर बेमौसम बारिश की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बारिश तथा आंधी-तूफान आने के आसार

ठंडी हवाओं के चलने से अक्टूबर के महीने में लोगों को दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास होने लगा है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।