यूपी मौसम , मौसम ब्रेकिंग (उत्तर प्रदेश): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में साइक्लोन ‘अर्नब’ के प्रभाव से व्यापक वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक वर्षा तथा पूर्वोत्तर व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बारिश तथा आंधी-तूफान आने के आसार
यह भी पढ़ें: जींद में सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी, चक्रवाती तूफान अर्नब का असर
यह भी पढ़ें: गाजीपुर में चक्रवाती तूफान का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट









