यूपी में दिखा अर्नब चक्रवात का असर, वाराणसी और प्रयागराज में हो रही बारिश

अर्नब चक्रवात: बंगाल की खाड़ी से सक्रिय नये चक्रवात अर्नब का असर यूपी में दिखने लगा है. गुरुवार की सुबह से कई जिलों में बारिश शुरू हो गई. वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है. जहां वाराणसी, प्रयागराज और सोनभद्र में हल्की बारिश हुई और वहीं तेज हवाएं भी चल रही हैं. यूपी.

प्रतीकात्मक तस्वीर: अर्नब चक्रवात
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Arto Suraj / Pexels

अर्नब चक्रवात, मौसम ब्रेकिंग (वाराणसी/सोनभद्र/प्रयागराज): बंगाल की खाड़ी से सक्रिय नये चक्रवात अर्नब का असर यूपी में दिखने लगा है. गुरुवार की सुबह से कई जिलों में बारिश शुरू हो गई.

वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है. जहां वाराणसी, प्रयागराज और सोनभद्र में हल्की बारिश हुई और वहीं तेज हवाएं भी चल रही हैं.

यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदल गया. सुबह की शुरुआत ठंड और हवाओं के साथ हुई.

यह भी पढ़ें: यूपी में कल बदलेगा मौसम, साइक्लोन अर्नब के असर से चलेंगी तेज हवाएं

वाराणसी में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई. जिसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

मौसम को देखते हुए गंगा नदी में छोटी नावों के संचालन को नाविकों ने रोक दिया है. इसके अलावा सोनभद्र में सुबह से बादल छाए हैं.

रुक-रुक कर मध्यम-तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: गाजीपुर में चक्रवाती तूफान का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार में चक्रवात अर्णब का दिखेगा असर, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रयागराज में भी गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया. शहर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है.

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश के बीच तेज हवाएं चल रही हैं. जिले में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक केंद्र लखनऊ की चेतावनी के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई थी.

इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी तीव्र आशंका जताई गई थी. संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राहत आयुक्त ने प्रदेश के समूचे प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए थे.

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।