बहराइच मौसम, मौसम ब्रेकिंग (बहराइच): बहराइच में संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
एडवाइजरी के अनुसार, 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम: 28-29 को भारी बारिश के आसार
डीएम ने लोगों से संभावित खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने खासकर नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को पानी के स्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह दी है और अभिभावकों से छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की चेतावनी दी है। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
यह भी पढ़ें: यूपी में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम: पूर्वांचल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट
यह भी पढ़ें: बालोद में 27 से 30 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने की आशंका, भारी बारिश का अलर्ट









