चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (उत्तर प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने यूपी के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट तो वहीं 29 और 30 अक्टूबर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच मौसम बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम: 28-29 को भारी बारिश के आसार
बारिश और हवाओं के कारण लोगों को मौसम में बदलाव महसूस होगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
तापामान में गिरावट की वजह से लोगों को ठंड भी लगेगी।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: यूपी में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम: पूर्वांचल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट
28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 अक्टूबर को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: बालोद में 27 से 30 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने की आशंका, भारी बारिश का अलर्ट
इस दिन चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी मंडल, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम के इस बदलाव को देखते हुए गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।
बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।
इससे लोगों को मौसम में अचानक बदलाव महसूस हो सकता है।
31 अक्टूबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
आंधी-तूफान के समय किसी सुरक्षित पक्के मकान में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर इमारतों के पास खड़े होने से बचें।









