श्रावस्ती मौसम, मौसम ब्रेकिंग (श्रावस्ती): मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। इसके तहत 28 व 29 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ गरज चमक व भारी बारिश व वज्रपात हो सकती है।
जिलाधिकारी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने 28 व 29 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ गरज चमक व भारी बारिश व वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है।
इसलिए मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की जरूरत है। खराब मौसम में पेड़ों, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों और खुले मैदानों से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम: 28-29 को भारी बारिश के आसार
नदी, नहर, तालाब तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। किसानों को फसलों, पशुओं और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है।
संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आपदा संबंधी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 जरू दें।
इसके साथ ही समय समय पर जारी प्रशासिन चेतावनियों का पालन जरूर करें।
यह भी पढ़ें: यूपी में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम: पूर्वांचल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट
यह भी पढ़ें: बालोद में 27 से 30 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने की आशंका, भारी बारिश का अलर्ट









