बुलंदशहर में तड़के बारिश से सुहाना हुआ मौसम, दोपहर में धूप से गर्मी का अहसास

बुलंदशहर मौसम: शहर में सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। तड़के हुई बारिश से जहां सुबह के समय मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप ने लोगों को उमस और गर्मी का अहसास कराया। हालांकि शाम ढलने के बाद ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर सामान्य हो गया।.

प्रतीकात्मक तस्वीर: बुलंदशहर मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Rajesh S Balouria / Pexels

बुलंदशहर मौसम, मौसम ब्रेकिंग (बुलंदशहर): शहर में सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। तड़के हुई बारिश से जहां सुबह के समय मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप ने लोगों को उमस और गर्मी का अहसास कराया।

हालांकि शाम ढलने के बाद ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर सामान्य हो गया। सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई।

तड़के मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और चटक धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप के चलते सड़कों पर निकले लोगों को खासी गर्मी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

दिनभर के इस उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

आगामी दिनों में बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और गुलाबी ठंड का असर और तेज होगा।

यह भी पढ़ें: 27 अक्टूबर की शाम से मध्य वियतनाम में भारी बारिश हुई

यह भी पढ़ें: हा तिन्ह से दा नांग तक भारी वर्षा से निपटने की योजना लागू

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।