Karwa Chauth 2026, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली-एनसीआर): करवा चौथ के व्रत का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए मौसम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण शाम को चांद के दर्शन करने में परेशानी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने मौजूदा मौसम की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उनके मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की पूरी संभावना है।
इस प्रकार की मौसमी स्थिति के चलते रात के समय चांद देखने में दिक्कत आ सकती है। हालांकि, बादलों के बीच चांद बिल्कुल दिखाई ही नहीं देगा, इस बारे में अभी कोई पक्की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।
दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। अगर शाम से लेकर रात तक आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहता है, तो चांद निकलने के बाद भी उसके दर्शन करना काफी मुश्किल हो सकता है।
व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में यह बड़ा सवाल है कि क्या बादलों के कारण चांद नहीं दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहने का यह मतलब नहीं है कि चांद बिल्कुल दिखाई नहीं देगा, क्योंकि बीच में आसमान साफ होने पर दर्शन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, उत्साहित नजर आए श्रद्धालु








