बिहार मौसम रेड अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (बिहार): दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने अवदाब के प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में एक-दो जगहों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
29 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी आशंका है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में एक्टिव मौसमी प्रणाली का प्रभाव बिहार के मौसम पर पड़ सकता है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की स्थिति बन सकती है और हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से बहरागोड़ा में धान की फसल पर संकट
भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है जिससे यातायात प्रभावित होने और आम जनजीवन में परेशानी आने की आशंका है। खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है तथा पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं।
विभाग ने किसानों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी है। बारिश और तेज हवा के दौरान खुले जगहों में रहने से बचने और सुरक्षित जगह पर शरण लेने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश









