छत्तीसगढ़ भारी बारिश, मौसम ब्रेकिंग (राजनांदगांव): अर्णब चक्रवात के असर से दिनभर बनी ठंडक के बाद अब बारिश और तेज हवा की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को दोपहर तक साफ आसमान के बाद शाम को बदली छाने लगी।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है।
मंगलवार को कलेक्टर ने बैठक में चक्रवात के अलर्ट से संबंधित कार्रवाइयों का ब्योरा लिया। उन्होंने आपदा से बचाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
सीएसपीडीसीएल ने भी विभागीय तौर पर अलर्ट जारी कर कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम में भारी वर्षा: शीत मोर्चे और पूर्वी हवा के व्यवधान से मौसम खराब
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 28 अक्टूबर से बारिश का अलर्ट जारी, तापमान में आएगी गिरावट









