कम बारिश से हरदा में अक्टूबर में ही गहराया पेयजल संकट

हरदा में पेयजल संकट: कम बारिश के कारण हरदा शहर में अक्टूबर महीने में ही गंभीर पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे कई इलाकों में हैंडपंप बंद हो गए हैं और नगर पालिका को टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़ रहा है।

मौसम ब्रेकिंग — प्रतीकात्मक मौसम तस्वीर

हरदा में पेयजल संकट, मौसम ब्रेकिंग (हरदा): हरदा शहर में कम बारिश के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। अक्टूबर में ही प्रज्ञा नगर, शकूर कॉलोनी, नई आबादी, मदीना कॉलोनी, नारायणी कुंज और विकास नगर जैसे कई इलाकों में नगर पालिका टैंकरों से पानी पहुंचा रही है।

इन इलाकों में पाइपलाइन होने के बावजूद नलों में नियमित पानी नहीं आ रहा। कम बारिश से भूमिगत जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे कई मोहल्लों में हैंडपंप बंद हो गए हैं।

नगर पालिका की जल प्रदाय शाखा के प्रभारी लखनलाल बांके ने बताया कि पांच टैंकरों से रोज 40 से 45 फेरे लगाकर लगभग 45 टैंकर पानी बांटा जा रहा है। गर्मी में यह संख्या 80 से 85 टैंकर तक पहुंच जाती है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सूखाग्रस्त: कम बारिश के कारण अलीराजपुर और धार सहित 12 जिलों में आकलन जारी

अक्टूबर में ही टैंकरों की जरूरत पड़ने से आने वाले गर्मी के महीनों में पानी की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीएमओ रोशनसिंह बाथम शहर में जल संकट से इनकार करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन कॉलोनियों में पानी की लाइन नहीं है या जो अवैध कॉलोनियां हैं वहां पूरे साल टैंकर से पानी भेजा जाता है। जबकि इस वर्ष हुई कम बारिश से शहर के कई स्थानों पर लगे हैंडपंप या ट्यूबवेल रिचार्ज नहीं होने से बंद पड़े हैं।

लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 29 अक्तूबर को बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, चक्रवात के असर से बदलेगा मौसम

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।