मध्य प्रदेश सूखाग्रस्त: कम बारिश के कारण अलीराजपुर और धार सहित 12 जिलों में आकलन जारी

मध्य प्रदेश सूखाग्रस्त: मध्य प्रदेश में कम बारिश की वजह से प्रभावित 12 जिलों को राज्य सरकार सूखाग्रस्त घोषित करने का आकलन कर रही है। प्रदेश के इन जिलों में बारिश 80 फीसदी तक कम हुई है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र के मापदंडों के आधार पर अलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम सहित 12 जिलों में स्थानीय स्तर पर आकलन कराया जा.

प्रतीकात्मक तस्वीर: मध्य प्रदेश सूखाग्रस्त
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: rol Estrell / Pexels

मध्य प्रदेश सूखाग्रस्त, मौसम ब्रेकिंग (भोपाल): मध्य प्रदेश में कम बारिश की वजह से प्रभावित 12 जिलों को राज्य सरकार सूखाग्रस्त घोषित करने का आकलन कर रही है। प्रदेश के इन जिलों में बारिश 80 फीसदी तक कम हुई है।

राज्य सरकार द्वारा केन्द्र के मापदंडों के आधार पर अलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम सहित 12 जिलों में स्थानीय स्तर पर आकलन कराया जा रहा है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने इन प्रभावित जिलों में हर संभव सहयोग करने की बात कही है।

प्रदेश के 12 जिलों में इस बार कम बारिश हुई कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी एमएसएमई मंत्री चैतनय काश्यप ने दी। उन्होंन बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में इस बार कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में तूफान अर्नब का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

इन जिलों को सूखाग्रस्त जिला घोषित करने के लिए दो मापदंड अपनाए जाते हैं। इसमें पहला प्रभावित जिलों में 80 फीसदी कम बारिश हो और 80 फीसदी से कम बोवनी का रकबा हो।

इन दो मापदंडों के आधार पर सूखाग्रस्त घोषित करने का निश्चिय किया जाता है। इस मामले में 12 जिले चिह्नित किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर आकलन करने के बाद हर संभव सहयोग प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा सूखाग्रस्त घोषित करने के मापदंड निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड और बढ़ेगी

इनके आधार पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि सूखाग्रस्त जिलों को केन्द्र से अतिरिक्त सहायता दिलाई जा सके। प्रदेश के अलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, शाजापुर, पांढुर्णा और खरगोन में बहुत कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में तूफान ‘अर्नब’ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बारिश मचाएगी आफत

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।