दिल्ली मौसम, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली): राजधानी में मानसून की विदाई के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अक्तूबर में तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को राजधानी में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
वहीं, उत्तर हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके प्रभाव से राजधानी में दोपहर या दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड और बढ़ेगी
इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले रविवार तड़के आई आंधी और बारिश का असर सोमवार के तापमान पर भी दिखाई दिया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा और पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में तूफान ‘अर्नब’ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बारिश मचाएगी आफत
यह भी पढ़ें: हरियाणा में बदलेगा मौसम, 29 से 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट









