हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मिजाज, 5 जिलों में अलर्ट

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद, भिवानी में बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। वहीं, भिवानी में तेज आंधी चली और मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश व तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रदेश में रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले.

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम अपडेट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Saikat Hazra / Pexels

हरियाणा मौसम अपडेट, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद, भिवानी में बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। वहीं, भिवानी में तेज आंधी चली और मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश व तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रदेश में रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री और दिन में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का एक पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात से सक्रिय हुआ जिसके असर से दिन में बादल छाए रहे।

शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले में बूंदाबांदी हुई और दोपहर बाद पश्चिमी हिस्सों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी जिले में आंधी का असर रहा। शाम पांच बजे के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई, तथा रविवार को भी इन जिलों में तेज हवा चलने व बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद

चरखी दादरी में शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से 12 गांवों में धान और कपास की फसलों को नुकसान हुआ है। इन प्रभावित गांवों में 11,765 एकड़ धान की फसल यानी करीब 4,706 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

इसके अलावा चरखी दादरी में 190 एकड़ यानी 76 हेक्टेयर में कपास की फसल को भी नुकसान हुआ है। पैतावास कलां और अखत्यारपुरा में धान की 26 से 50 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें: चेन्नई में आज एक बार फिर बारिश होने की संभावना

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।