कटिहार मौसम, मौसम ब्रेकिंग (कटिहार): कटिहार जिले में इन दिनों मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, जबकि दिन में तापमान बढ़ने का अनुमान है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके बाद गुरुवार से बारिश की संभावना है।
29 से 31 अक्टूबर के बीच वर्षा होने का अनुमान किसानों की चिंता बढ़ा सकता है।
मंगलवार सुबह कटिहार में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अनुभव 27 डिग्री जैसा दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से दो से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 22 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
शुरुआती दो दिनों में दिन के समय गर्मी का एहसास बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना 80 प्रतिशत है। इस दिन अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने के साथ करीब 8.6 मिलीमीटर वर्षा का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: UP में 28 अक्टूबर से मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
शुक्रवार 30 अक्टूबर को बारिश की संभावना बढ़कर 90 प्रतिशत हो सकती है। तापमान 26 से 22 डिग्री के बीच रहने और करीब 15 मिलीमीटर वर्षा का अनुमान है।
शनिवार 31 अक्टूबर को भी 80 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है, जबकि करीब 47.7 मिलीमीटर वर्षा का पूर्वानुमान है।
हालांकि, वास्तविक बारिश की मात्रा स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मृणाल वर्मा ने बताया कि धान की कटाई के दौरान किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखनी चाहिए।
बारिश की संभावना को देखते हुए कटी हुई फसल को खुले में लंबे समय तक नहीं छोड़ें।
खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें। कटाई और फसल सुखाने का काम मौसम की अनुकूलता के अनुसार करें, ताकि उपज की गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो।









