मध्य प्रदेश मौसम, मौसम ब्रेकिंग (इंदौर): मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून जैसी प्रणाली सक्रिय हो रही है, जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप और गर्मी का प्रभाव देखा जा रहा है।
इंदौर में पिछले 2 दिन से दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस की जा रही है। ठंडी हवाएं थमने के कारण सूरज की तपिश बढ़ गई है और मंगलवार को दिन का तापमान 31.8 डिग्री जबकि रात का पारा 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब अब गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल चुका है। 27 अक्टूबर से इसके और अधिक शक्तिशाली होने की संभावना है तथा इसके आगे बढ़ने से पूर्वी हिस्से में तेज आंधी और बारिश शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: चित्रकूट में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम केंद्र के मुताबिक 28, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल सहित 11 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस मौसमी प्रणाली का सबसे अधिक प्रभाव 29 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। करवा चौथ के त्योहार के दिन बादलों के कारण चांद का दिखना मुश्किल हो सकता है तथा इंदौर, भोपाल और उज्जैन सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट









