कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कल का मौसम: कल का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): देशभर में मौसम का मिजाज 28 अक्टूबर बुधवार को पूरी तरह से बदल जाएगा। विशेषज्ञों ने बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: कल का मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Dibakar Roy / Pexels

कल का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): देशभर में मौसम का मिजाज कल 28 अक्टूबर बुधवार को पूरी तरह से बदल जाएगा। हाल ही में विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बिहार-राजस्थान-हरियाणा और पंजाब समेत 19 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि कल एक बार फिर से मौसम बदलने से कई राज्यों में बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 28 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 28 अक्टूबर को तूफानी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, मथुरा, महोबा, कानपुर, जालौन, महामायानगर, देवरिया, प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी, हरदोई, लखनऊ और गोरखपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है, तथा 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है।

यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा के झोंके की संभावना है और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें: पूर्णिया न्यूज़: सीमांचल में तीन दिनों तक चक्रवात का असर, गुरुवार से झमाझम बारिश की संभावना

शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलने और बिजली गिरने की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें: UP में 28 अक्टूबर से मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।