पूर्णिया न्यूज़ , मौसम ब्रेकिंग (पूर्णिया): पूर्णिया में चक्रवात का असर बुधवार से शुरू हो जाएगा। बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
गुरुवार से इलाके में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि 29 से 31 तारीख तक सीमांचल में बारिश की पूरी संभावना है और इस चक्रवात का असर लगातार तीन दिनों तक रहेगा।
इधर, मंगलवार को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का असर बरकरार रहा, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में नरमी दर्ज की गई जिससे लोगों को राहत मिली।
यह भी पढ़ें: चित्रकूट में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम के बदलते इस मिजाज के बीच न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
दिन और रात के तापमान में अंतर बने रहने के कारण दोपहर के वक्त गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह-शाम मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मौसम में आ रहे इस बदलाव का सीधा असर लोगों की दैनिक दिनचर्या पर भी देखने को मिल रहा है।
दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय बाहर निकलने पर राहत मिलती है। तापमान में लगातार हो रही धीरे-धीरे गिरावट के साथ मौसम के और अधिक सुहावना होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम : हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम में अचानक हो रहे इस बदलाव का प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। मंगलवार को यहाँ अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: UP में 28 अक्टूबर से मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश का अलर्ट









