रायपुर का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रायपुर): अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है और गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। गुरुवार का पूरा दिन बारिश के नाम रहा और कई क्षेत्रों में व्यापक वर्षा हुई।
सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर और धपथौरा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा तोकापाल, दोरनापाल, केशकाल, कांकेर और बलरामपुर समेत कई अन्य स्थानों पर भी 5 से 6 सेमी तक पानी बरसा।
रायपुर, राजनांदगांव और पेंड्रा रोड सहित तमाम इलाकों में 4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है। 30 अक्टूबर के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं।
दो दिनों बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिलते हुए भारी बारिश और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कल 30 अक्टूबर को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले और आंधी का अलर्ट जारी







