राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी, चक्रवात के असर से चलेंगी तेज हवाएं

राजस्थान मौसम: राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40KM स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने.

प्रतीकात्मक तस्वीर: राजस्थान मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

राजस्थान मौसम , मौसम ब्रेकिंग (जयपुर): राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं।

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40KM स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक राजस्थान में दिखेगा।

पिछले 24 घंटे में धूप कमजोर होने के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। वहीं, रात के तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बारिश के चलते तापमान ने लगाया गोता, अक्टूबर में 11 साल में सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ शुक्रवार

मंगलवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर, कोटा, अजमेर, टोंक में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया।

सबसे ज्यादा ठंडी रात सीकर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में 13.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अर्नब के असर से 3 दिन 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश और हवा के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: बिहार मौसम अलर्ट: 5 जिलों में बारिश-वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक रहेगा और नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढ़ने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक समुद्री तूफान ‘अर्नब’ तेजी से राजस्थान की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में बारिश ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, 1971 के बाद पहली बार हुई इतनी वर्षा

इसके असर से तेज हवा के साथ बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे आम जनजीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।