कौशांबी मौसम, मौसम ब्रेकिंग (कौशांबी): कौशांबी में अर्नब तूफान का असर शनिवार को भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की भोर से ही जनपद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जो कि शनिवार की सुबह तक चली।
अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शनिवार की सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार की सुबह से जनपद के कई स्थानों पर रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 1 नवंबर: 13 राज्यों में भारी बारिश और 80 किमी की रफ्तार से हवा का अलर्ट
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश के चलते रोजमर्रा के कामकाज और आवागमन पर भी असर पड़ रहा है।
24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते मंझनपुर मुख्यालय स्थित ओसा चौराहे के पास निर्माणाधीन सड़क धंस गयी जिसमें सवारियों को लेने जा रही एक अप्पे का अगला पहिया धंस गया। हालांकि घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी।
वहीं 24 घंटे की बारिश में सड़क का धंसना सड़क की गुणवत्ता पर सवाल भी खड़ा रहा है। बारिश के चलते एक और जहां किसानों की धान की खड़ी फसलें जो कि खेतों में है, किसानों को उसे काटने की चिंता हो रही है।
इसके साथ ही इन दिनों जिले में आलू की बुवाई हुई है। वहीं इस बारिश को लेकर आलू की बुवाई की फसलों को बचाने के लिए भी किसानों को चिंता हो रही है।
मौसम विभाग की माने तो कौशांबी में आने वाले 1 नवम्बर तक 24 घंटे तक इसी तरह तेज हवाओं के साथ बारिश बने रहने का अनुमान है।
अर्नब तूफान को लेकर कौशांबी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। फिलहाल इस बारिश के चलते लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है।









